Movie prime

वसुंधरा से मिलने उनके निवास पहुंचे सीएम, प्रदेशाध्यक्ष, अंता के टिकट पर हुई चर्चा, मंत्रिमंडल विस्तार पर भी बात सम्भव

 

RNE Network.

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का 13 सिविल लाइंस निवास कल रात चर्चा का केंद्र रहा। वसुंधरा राजे दिल्ली से बीकानेर आई और किसान नेता रामेश्वर डूडी के निधन पर उनके निवास जाकर शोक जताया। उसके बाद वे बीकानेर से जयपुर आई।
 

कल रात अचानक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ उनके निवास पहुंचे। थोड़ी देर बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी राजे के निवास पहुंच गये। इन तीनों नेताओं में करीब एक घन्टे तक अकेले में बात हुई। माना जा रहा है कि सीएम व प्रदेशाध्यक्ष की राजे से कई मसालों पर चर्चा हुई।
 

अंता उप चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। भाजपा को अब करना है। इस विधानसभा सीट पर राजे की मजबूत पकड़ रही है, इस कारण उप चुनाव को लेकर ही तीनों नेताओं में चर्चा हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार व पुनर्गठन पर भी तीनों नेताओं में चर्चा सम्भव है।

FROM AROUND THE WEB