Movie prime

कॉकरोच जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक 5 अगस्त को, सीजेपी बैठक में तय करेगी अपने आगे के कदम

 

RNE Network.

जंतर मंतर आंदोलन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ( सीजेपी ) की कोर कमेटी की बैठक 5 अगस्त को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में होगी। 
इस बैठक में आंदोलन के अगले चरण, संगठन विस्तार, छात्रों पर दर्ज मामलो और भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर चर्चा होगी। 

 

उधर, सूरत के आरटीआई कार्यकर्ता अमित तिवारी ने महाराष्ट्र सरकार, चुनाव आयोग व अन्य एजेंसियों से सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके की वित्तीय  पृष्ठभूमि , एक करोड़ रुपये के लीगल डिफेंस फंड और पार्टी फंडिंग की जांच की मांग की है। उन्होंने सवाल उठाया है कि राज्य के सेवानिवृत्त कर्मचारी दिपके के पिता ने सीमित वेतन में बेटे की अमेरिका में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया। सीजेपी ने आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है।

FROM AROUND THE WEB