RudraNewsExpress_Logo

2047 विकसित भारत विज़न: सुधारों की कमान अमित शाह और राजनाथ सिंह के हाथों में

 

RNE Network.

केंद्र सरकार ने आजादी के 100 साल पूरे होने पर 2047 में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में बड़ी छलांग लगाने की तैयारी की है। पीएम मोदी ने इस विजन को साकार करने के लिए सुधारों का रोडमेप तैयार करने का जिम्मा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में अनोपचारिक मंत्रियों के समूह ( जीओएम ) को सौंपा है।
 

आर्थिक क्षेत्र सुधार:
 

  1. अध्यक्ष -- अमित शाह, गृहमन्त्री
  2. संयोजक -- अश्विनी वैष्णव, रेल एवं आईटी मंत्री
  3. सदस्य -- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल व विभागों से जुड़े मंत्री

 

ये क्षेत्र रहेंगे विचार के:
 

वित्त, उद्योग, वाणिज्य, अवसंरचना, लॉजिस्टिक्स, विज्ञान प्रोधोगिकी व सुशासन के क्षेत्र में कानूनी व नीतिगत सुधारो पर सुझाव। 13 सदस्य होंगे।
 

सामाजिक क्षेत्र में सुधार :
 

  1. अध्यक्ष -- राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री
  2. मनसुख मांडविया, श्रम एवं खेल मंत्री
  3. सदस्य -- परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान व सम्बंधित विभागों के मंत्री

ये क्षेत्र रहेगा:
 

शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा, कौशल विकास, सामाजिक कल्याण, आवास, श्रम और जनस्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सुधारों पर सुझाव। 18 सदस्य होंगे।

FROM AROUND THE WEB