Movie prime

 बिहार चुनाव : सीएम फेस पर कांग्रेस तेजस्वी पर सहमत हो गयी, औपचारिक ऐलान शीघ्र

 

RNE Network.

बिहार में महागठबन्धन आरजेडी के तेजस्वी यादव के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी। तेजस्वी को सीएम फेस मानने पर कांग्रेस भी अब सहमत हो गयी है। मुकेश सहनी तो पहले से ही तेजस्वी के सीएम बनने पर सहमत हो चुके थे।
 

कांग्रेस ने अब तक सीएम फेस के लिए खुलकर तेजस्वी के नाम पर सहमति नहीं दी थी। कांग्रेस के नेता चुनाव परिणाम के बाद इस पर निर्णय होने की बात कह रहे थे। सूत्रों के अनुसार अब कांग्रेस ने सीएम फेस के लिए तेजस्वी यादव पर सहमति दे दी है। इस निर्णय का भी शीघ्र ही सार्वजनिक रूप से ऐलान किया जायेगा। 
 

ये महागठबन्धन की चुनावी रणनीति का मास्टर स्ट्रोक है। क्योंकि सीएम फेस की घोषणा के बाद एनडीए पर भी सीएम फेस घोषित करने का दबाव रहेगा। वहां भाजपा अभी इससे बच रही है। वो चुनाव नीतीश के नेतृत्त्व में तो लड़ने का कह रही है मगर उनको सीएम फेस घोषित करने से बच रही है।

FROM AROUND THE WEB