कांग्रेस व लालू यादव के बीच सीट शेयरिंग पर बात हुई, जल्दी ही महागठबन्धन कर देगा सीट शेयरिंग के फार्मूले का ऐलान
Oct 12, 2025, 08:58 IST
RNE Network.
विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही बिहार में सियासी पारा हाई हो गया है। एनडीए व महागठबन्धन अपने अपने सहयोगियों से सीट शेयरिंग पर अंतिम निर्णय करने लग गए है।
महागठबन्धन में कांग्रेस व आरजेडी सबसे बड़े दल है। इनके बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बात बन नहीं रही थी। कांग्रेस अधिक सीटों की डिमांड कर रही थी। कांग्रेस व आरजेडी के मध्य सीटों का बंटवारा तय होने के बाद ही अन्य दलों की सीटें तय होनी थी।
आखिरकार आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को इस मामले में दखल देनी पड़ी। कांग्रेस व लालू यादव के मध्य हुई वार्ता के बाद दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग पर बात बन गयी। अब आज या कल में महागठबन्धन अपने साथ के सभी दलों के लिए तय सीटों की घोषणा कर देगा।