Movie prime

कांग्रेस ने रोहित बोहरा को बनाया राजस्थान पीसीसी का नया कोषाध्यक्ष, एक साल से खाली पद पर हुई नियुक्ति

 

RNE Network.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आखिरकार एक साल बाद राजस्थान कांग्रेस को नया खजांची दे दिया है। पीसीसी में कोषाध्यक्ष पद पर रोहित बोहरा की नियुक्ति के आदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री के सी वेणुगोपाल ने जारी किए है।
 

रोहित बोहरा वर्तमान में धौलपुर जिले की राजाखेड़ा विधानसभा सीट से विधायक है। कोषाध्यक्ष पद सीताराम अग्रवाल के भाजपा में जाने के बाद से करीब एक साल से रिक्त चल रहा था। अब कांग्रेस राज्य में अपना नया दफ्तर भी बना रही है और निकट भविष्य में निकाय व पंचायत के चुनाव भी है।