Movie prime

कांग्रेस - सपा के दो एक्स हैंडल बैन, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर मामले में भ्रामक सूचनाओं का आरोप

 

RNE Network.

ये युग सोशल मीडिया का है। सरकार के साथ साथ सभी राजनीतिक दल व नेता भी अपनी घोषणाओं, बयान व टिप्पणी के लिए सोशल मीडिया का ही इस्तेमाल करते है। सरकार के अधिकतर केंद्रीय महकमे भी नई सूचना, नियम, घोषणा पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ही करते है। पीड़ित भी मंत्री व मंत्रालय तक अपनी शिकायत पहुंचाने के लिए इस माध्यम का उपयोग करते है।
 

इस कारण इस मीडिया पर भी अब सरकार व एजेंज़ियो की नजर रहती है। आपत्तिजनक सामग्री आते ही उसे हटाने या एकाउंट बैन करने का निर्णय किया जाता है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में किशोरी की मौत के मामले में भ्रामक जानकारी फैलाने पर पुलिस ने कार्यवाही की है।
 

इस मामले में पुलिस ने एक्स पर कांग्रेस और सपा के नाम से बने  दो हैंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इन एकाउंट्स ने झूठी और भड़काऊ पोस्ट साझा कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।

FROM AROUND THE WEB