अंता उपचुनाव: कांग्रेस ने भाया पर दांव लगाया, भाजपा अब तक असमंजस में
Oct 14, 2025, 08:14 IST
RNE Network.
अंता विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए एक तरफ जहां कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है वहीं भाजपा इस उप चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी भी तय नहीं कर पाई है।
अंता के लिए प्रत्याशी का चयन भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में होगा। कोर कमेटी की बैठक अभी तक नहीं हो पाई है। कोर कमेटी तीन नामों का चयन कर केंद्रीय चुनाव समिति के पास दिल्ली भेजेगी। तीनों में से एक नाम पर सहमति के बाद प्रत्याशी की घोषणा होगी।
दो दिन पहले सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से चर्चा भी हो चुकी है। राठौड़ ने कहा था कि दो दिन में प्रत्याशी घोषित कर दिया जायेगा। दो दिन गुजर गए मगर प्रत्याशी अब तक घोषित नहीं हुआ है