Movie prime

शरद पवार के समर्थन में आई कांग्रेस, महायुति में फिर से हो रही है एकजुटता

 

RNE Network.

महाराष्ट्र के दिग्गज नेता व एनसीपी शरद के सुप्रीमो शरद पवार का राज्यसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। एनसीपी शरद के पास इतना बहुमत नहीं है कि वो अपने नेता को राज्यसभा चुनाव जीता सके।
ad222

विधानसभा चुनावों के बाद महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी में बिखराव हो गया था और सभी ने अपनी अलग राह पकड़ ली थी। निकाय चुनावों में तो एमवीए में जबरदस्त बिखराव आया। शिव सेना उद्धव, कांग्रेस और एनसीपी अलग अलग लड़े। भाजपा को इस वजह से प्रचंड बहुमत मिला। 
 

राज्यसभा में शरद पवार का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इससे उनकी 6 दशक की सियासी यात्रा पर विराम लगने की स्थिति आ गयी है। इस समय में कांग्रेस ने अपनी तरफ से पहल की है। कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए शरद पवार का समर्थन करने की घोषणा की है। इससे लग रहा है कि महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी के दलों में फिर से एकजुटता हो रही है।

FROM AROUND THE WEB