Movie prime

अगले महीने के अंत तक तय होंगे कांग्रेस जिलाध्यक्ष, पर्यवेक्षक 4 अक्टूबर से सम्बंधित जिलों के दौरे पर रहेंगे

 

RNE Network.

कांग्रेस राजस्थान में अब अपने संगठन का ढांचा खड़ा करने की पूरी तैयारी कर रही है। जिलाध्यक्षों के चयन के लिए पर्यवेक्षकों की सूची जारी करने के बाद कल उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बैठक भी ले चुके है।
 

इस बार अध्यक्ष चयन के लिए पर्यवेक्षक अन्य राज्यों से लगाये गए है ताकि चयन में मनमर्जी न चले। ये पर्यवेक्षक अपने अपने जिलों का दौरा करेंगे और फिर अध्यक्ष तय करेंगे। 
 

30 अक्टूबर तक आयेगी सूची:
 

कांग्रेस के नए जिलाध्यक्षों की सूची 30 अक्टूबर तक आने की संभावना है। पर्यवेक्षकों को 4 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक सम्बंधित जिलों के दौरे करने का निर्देश दिया गया है। 30 अक्टूबर तक पर्यवेक्षकों को फाइनल रिपोर्ट दाखिल करनी होगी। 
 

संगठन महामंत्री चर्चा करेंगे:
 

दिवाली के बाद कांग्रेस के संगठन महामंत्री के सी वेणुगोपाल पर्यवेक्षकों से वन टू वन चर्चा करेंगे। इस तरह 25 अक्टूबर तक चयन प्रक्रिया का होमवर्क पूरा हो जायेगा। इस सूरत में 30 अक्टूबर तक नये जिलाध्यक्ष घोषित हो सकते है।