बीकानेर उप प्रधान चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, अब तक 11 कांग्रेस के खाते में, 04 निर्विरोध!
Rudra News Express Bikaner.
बीकानेर जिले की 15 पंचायत समितियों में शनिवार को हुए उप प्रधान चुनाव में अब अब तक 14 के नतीजे आ चुके हैं। इनमें से 11 में कांग्रेस के उप प्रधान बने हैं। चार प्रत्याशी निर्विरोध चुने गये हैं। भाजपा, आरएलपी और निर्दलीय को एक-एक सीट मिली है।
ये चार निर्विरोध, भाजपा, आरएलपी, निर्दलीय एक-एक :
भाजपा को पांचू पंचायत समिति में संतु देवी के रूप में एकमात्र सफलता मिली। खाजूवाला में निर्दलीय प्रत्याशी करणा राम और रीड़ी में RLP के केशु राम उप प्रधान चुने गए। इसके साथ ही चार पंचायत समितियों में उप प्रधान पद के लिए मतदान की नौबत ही नहीं आई। छतरगढ़ में पूर्णाराम, हदां में सहीराम बिश्नोई, जसरासर में मंजू और रूणिया में मांगी लाल निर्विरोध उप प्रधान निर्वाचित हुए।
कहां किसे मिले कितने वोट :
बीकानेर पंचायत समिति में कांग्रेस के पन्नाराम ने 21 में से 17 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। कोलायत में रामेश्वर को 15 में से 13 वोट मिले। पूगल में कमला देवी ने 15 में से 12 वोट हासिल किए। रीड़ी में RLP के केशु राम को 15 में से 12 वोट मिले, जबकि श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस के मामराज को 18 में से 12 वोट प्राप्त हुए।
लूणकरणसर में सुरेश कुमार को 27 में से 19 वोट मिले। खाजूवाला में निर्दलीय करणा राम ने 15 में से 11 वोट हासिल किए। बीठनोक में धनी कंवर को 15 में से 9, बज्जू खालसा में नाता को 15 में से 9 और पांचू में भाजपा की संतु देवी को 21 में से 10 वोट मिले।
प्रधान चुनाव के बाद उप प्रधान पदों पर भी कांग्रेस की बढ़त
प्रधान चुनाव में कांग्रेस ने 15 में से 10 पंचायत समितियों में प्रधान बनाए थे। भाजपा को तीन और निर्दलीयों को दो जगह सफलता मिली थी। इसके बाद उप प्रधान चुनाव में कांग्रेस ने 14 में से 11 पद जीतकर अपनी स्थिति और मजबूत की। हालांकि खाजूवाला और रीड़ी में गैर-कांग्रेसी प्रत्याशियों की जीत ने स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को भी दिलचस्प बना दिया है।

