Movie prime

पंजाब चुनाव पर कांग्रेस का फोकस, आलाकमान ने 3 ऑब्जर्वर नियुक्त कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा

 

RNE Network.

कांग्रेस राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होते ही अब ' मिशन पंजाब ' के लिए जुट गई है। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव है। वहां अभी आम आदमी पार्टी की सरकार है और भगवंत मान मुख्यमंत्री है। राहुल गांधी ने अब पंजाब पर फोकस कर लिया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आलाकमान के 3 ऑब्जर्वर्स की एक कमेटी बनाई है और उसे पंजाब की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर एक रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। इस कमेटी को तुरंत राजनीतिक स्थिति की रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। आलाकमान ने जो 3 ऑब्जर्वर्स नियुक्त किये हैं उनमें राजस्थान से सांसद भजन लाल जाटव भी शामिल हैं। ऑब्जर्वर्स की इस 3 सदस्यीय समिति में अजय माकन, मीनाक्षी नटराजन व भजन लाल जाटव को रखा गया है।

FROM AROUND THE WEB