कांग्रेस का युवा दांव, 50% टिकट 50 साल से कम उम्र के नेताओं को
Jul 29, 2026, 12:17 IST
RNE Network.
कांग्रेस ने आने वाले स्थानीय निकाय व पंचायत राज चुनावों को लेकर अपनी गतिविधियां तेज कर दी है। कांग्रेस स्थानीय सरकारों के इस चुनाव में युवाओं पर अधिक फोकस कर रही है। इसके तहत ही कांग्रेस पूरे प्रदेश में 3 अगस्त तक वार्ड स्तर पर बैठकें आयोजित कर रही है।
इन बैठकों में स्थानीय मुद्दों को चुना जायेगा और उसके आधार पर चुनावी रणनीति बनाई जाएगी। इस प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी को ही प्राथमिकता दी जाएगी।
पंचायत व निकाय चुनावों से पहले कांग्रेस ने घोषणा की है कि 50 वर्ष से कम आयु के नेताओं को 50 प्रतिशत टिकट देने पर फोकस किया जायेगा। पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की चुनाव प्रबंधन कार्यशाला में यह घोषणा की।

