Movie prime

कांग्रेस ने अपने सांसदों को 8 से 10 दिसम्बर तक सदन में रहने को कहा, एसआईआर पर इन दिनों में होगी विशेष चर्चा

 

RNE Network.

कांग्रेस ने अपने लोकसभा सदस्यों को 8 से 10 दिसम्बर तक सदन में उपस्थित रहने को कहा है। इन दिनों में सदन में एसआईआर व वंदे मातरम पर विशेष चर्चा होनी है। उससे अनुपस्थित न रहने की बात लोकसभा सदस्यों से कही गयी है।
 

दो दिन से लोकसभा में सरकार व विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है। विपक्ष एसआईआर पर पहले चर्चा चाह रहा था। इस कारण हंगामा था और सदन चल नहीं पा रहा था।
 

कल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी दलों की बैठक बुलाई और एसआईआर पर चर्चा पर सहमति दी। उस कारण से आज से सदन चलने के आसार है। कांग्रेस ने इस अपने महत्त्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा के समय अपने सभी सदस्यों को उपस्थित रहने के लिए कहा है।

FROM AROUND THE WEB