Movie prime

बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारिया, अशोक चांदना, मनीष यादव, सीताराम लांबा को ऑब्जर्वर बनाया

 

RNE Network.

आने वाले समय मे होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। गठबन्धन में कांग्रेस को जितनी भी सीटें मिलती है, उन पर वह इस बार बेहतर प्रदर्शन करना चाहती है। इसी कारण राहुल गांधी भी लगातार बिहार के दौरे कर रहे है।
 

अब कांग्रेस आलाकमान ने बिहार चुनाव के लिए 58 ऑब्जर्वर लगाये है। ये अलग अलग राज्यों के नेता है जो बिहार चुनाव में वहीं रहेंगे और पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के लिए फील्ड में काम करेंगे। इन 58 ऑब्जर्वर की सूची संगठन महामंत्री के सी वेणुगोपाल ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर जारी की है।
 

राजस्थान से 3 नेता ऑब्जर्वर:
 

कांग्रेस आलाकमान ने राजस्थान के तीन नेताओं को बिहार में बड़ी जिम्मेदारी दी है। इनमें एक अशोक चांदना है जो अभी विधायक है, पूर्व मंत्री व पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष है। दूसरे विधायक मनीष यादव है जो कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट के निकटस्थ है। तीसरे सीताराम लांबा है, जिनको राहुल गांधी की टीम का सदस्य माना जाता है। वे भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के साथ थे।