निकाय व पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट गई है अब कांग्रेस, संगठन की नियुक्तियां पूरी, अब जन आंदोलन की बन रही रूपरेखा
RNE Network.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपनी ब्लॉक से नगर स्तर तक की सांगठनिक नियुक्तियों का काम पूरा कर लिया है। अधिकतर जगहों पर कार्यकारिणी का भी गठन हो गया है। अब कांग्रेस निकट भविष्य में होने वाले स्थानीय निकाय व पंचायत चुनावों की तैयारी में जुट गई है।
कांग्रेस कोर्डिनेशन कमेटी की हाल ही में प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की उपस्थिति में बैठक हुई जिसमें आंदोलन की रूपरेखा बनाई गई। प्रदेश में लंबित निकाय व पंचायत चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर कांग्रेस जल्दी ही आंदोलन आरंभ करेगी। ताकि संगठन सक्रिय हो सके।
संगठन में नियुक्तियां लगभग पूरी:
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने सभी 400 ब्लॉक, 2200 मंडलों के अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद कार्यकारिणी गठन का काम लगभग पूरा कर लिया है। इनकी कार्यकारिणी में लगभग 86000 पदाधिकारी बने है। नगर कांग्रेस की 249 कमेटियों में से अब तक करीब 175 में अध्यक्ष नियुक्त किये जा चुके है।