सचिन के जन्मदिन पर कांग्रेस नेता पारीक की अगुवाई में गौसेवा
RNE Bikaner.
पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री सचिन पायलट का जन्मदिन बीकानेर में भी उनके समर्थक और कार्यकर्ता उत्साह से मना रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक के संयोजन में पायलट के जन्मदिन पर गौसेवा की गई। बीकानेर की गंगा जुबली पिंजरापोल गौ शाला में गौ प्रसादी, भजन, कीर्तन, गो-आरती की गई।
इस मौके पर गौ वंश के लिए चौदह क्विंटल प्रसादी बनाकर अर्पित की। इसके साथ भजन, कीर्तन, सत्संग करते हुए अनेक गौ भक्तों ने सचिन पायलट के उज्ज्वल राजनीतिक भविष् की कामना की। इस अवसर पर कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक, देहात महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शशिकला राठौर, कांग्रेस सेवा दल के नर्सिंग दास व्यास, एडवोकेट विनोद जोशी, मनोज पारीक, विष्णुदत्त ओझा, जगदीश जोड़ी, पृथ्वी सिंह पंवार ने विचार रखते हुए सचिन पायलट के राजनीतिक उज्जवल भविष्ट की कामना की। गौ सेवक देवकिशन चांडक ने भी सचिन पायलट के राजनीतिक उज्जवल भविष्य की कामना की