कांग्रेस नेता सोनिया गांधी अस्पताल से डिस्चार्ज, उनको मंगलवार रात तबीयत बिगड़ने पर भर्ती कराया था
May 14, 2026, 09:16 IST
RNE Network.
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य श्रीमती सोनिया गांधी को कल अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। डिस्चार्ज के बाद उनको उनके निवास पर ले आया गया है। कांग्रेस नेताओं ने उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की है।
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को मंगलवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में उनको रखा गया। उनको मंगलवार रात को मेदांता अस्पताल लाया गया था। बताया जा रहा है कि यह उनके नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल लाया गया था। नियमित जांचे पूरी होने के बाद बुधवार को उनको डिस्चार्ज कर दिया गया, वे अपने घर लौट आयी। अस्पताल की तरफ से सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

