RudraNewsExpress_Logo

कांग्रेस का सांसदों को 3 लाइन का व्हिप, 10-12 अगस्त तक सदन में रहना अनिवार्य

 

RNE Network.

कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा व राज्यसभा के अपने सभी सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। इसमें सांसदों को 10, 11 व 12 अगस्त को सुबह 11 बजे से सदन स्थगित होने तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने और पार्टी के रुख का समर्थन करने को कहा गया है।
 

पार्टी ने कहा है कि इन तीन दिनों में संसद में ' बहुत महत्त्वपूर्ण मुद्दों ' पर चर्चा होगी। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों से भी कहा है कि वे इन तीनों दिन अपने सांसदों की मौजूदगी सुनिश्चित करे। राज्यसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक जयराम रमेश और लोकसभा में मुख्य सचेतक के सुरेश ने अपने अपने सदन के लिए एक जैसा तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।

FROM AROUND THE WEB