Movie prime

कांग्रेस आज तय कर सकती है अपनी सीट शेयरिंग की नीति, दिल्ली में  कांग्रेस की आज महत्त्वपूर्ण चुनावी बैठक होगी

 

RNE Network.

बिहार में भले ही चुनाव आयोग ने अभी तक चुनावी तारीखों का ऐलान न किया हो मगर राजनीतिक दलों ने अपनी बिसात बिछानी आरम्भ कर दी है। उनकी गतिविधियों में तेजी आ गयी है।
v

बिहार में मुख्य चुनावी मुकाबला दो गठबंधनों के मध्य है। एक सत्तारूढ़ गठबन्धन एनडीए है। जिसमें भाजपा, जेडीयू, लोजपा, मांझी आदि है तो दूसरा गठबंधन इंडिया गठबन्धन है। जिसमें कांग्रेस, आरजेडी, वाम दल, मुकेश सहनी आदि है। इन दोनों ही गठबंधनों के बीच प्रशांत किशोर भी अपनी पार्टी लेकर खड़े हुए है और बिहार विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ रहे है। 
 

भाजपा- जेडीयू में सीट बंटवारा :
 

बिहार चुनाव के 2 मुख्य दलों भाजपा व जेडीयू के मध्य बताया जाता है कि सीट शेयरिंग तय हो गया है। कौन कितनी सीट पर लड़ेगा, इसको अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। गठबन्धन के अन्य दलों में असंतोष न हो, इस कारण तय हुआ फार्मूला सार्वजनिक नहीं किया गया है।
 

कांग्रेस की बैठक आज होगी:
 

बिहार चुनाव में इस बार कांग्रेस पिछली बार से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। इस पर मंथन करने के लिए बिहार के पार्टी नेताओं की आज दिल्ली में आला नेताओं के साथ बैठक हो रही है।