Movie prime

कांग्रेस विधायक भाकर व यादव सहित 9 की सजा रद्द, 12 साल पुराने एक मामले में इनको मिली है बड़ी राहत

 

RNE Network.

महानगर ( जयपुर ) - प्रथम क्षेत्र के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ( क्रम - 9 ) ने करीब 12 साल पुराने मामले में कांग्रेस विधायक मनीष यादव व मुकेश भाकर की एक - एक साल की सजा रद्द कर उन्हें राहत दी है।
 

कोर्ट ने दोनों विधायकों सहित 9 लोगों को सार्वजनिक रास्ता जाम करने के मामले में दोषमुक्त कर दिया। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश प्रेम रतन ओझा ने मनीष यादव व मुकेश भाकर सहित अन्य की अपील स्वीकार कर ली, वहीं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया।

FROM AROUND THE WEB