सतीशन की शपथ के बहाने कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता व राज्यों के सीएम शामिल हुए
RNE Network.
10 साल के अंतराल के बाद कल केरलम में फिर से कांग्रेस के नेतृत्त्व में संयुक्त लोकतांत्रिक गठबन्धन की सरकार गठित हो गयी। 60 साल बाद कल यह पहला अवसर था जब केरलम में पूरी कैबिनेट ने एक साथ शपथ ली। आज की राजनीति में ऐसा देखा ही नहीं जाता।
कल शपथ ग्रहण के बहाने कांग्रेस ने भी शक्ति प्रदर्शन किया। समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी, संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल भी शामिल हुए। इनके अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार, तेलंगाना के सीएम रेवन्त रेड्डी, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू भी समारोह में शामिल हुए।
इस अवसर पर राहुल गांधी ने कहा कि जनता की आवाज ही सरकार का मार्गदर्शन करेगी। केरलम की नई सरकार के सीएम और मंत्रियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि केरलम की जनता ने इस सरकार के लिए संघर्ष किया।

