कांग्रेस अध्यक्ष कवायद: 05 हजार फोटो, 40 फोल्डर, मीडिया रिपोर्ट पेश कर कांग्रेस का युवा नेता बोला, मुझे बनाओ बीकानेर का अध्यक्ष!
Oct 10, 2025, 17:01 IST
RNE BIKANER .
राजस्थान में इन दिनों कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की दावेदारी का दौर चल रहा है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने जिला स्तर पर सीधे अपने पर्यवेक्षक भेजे हैं। इसके साथ ही इनके सामने दावेदारों की कतार लगने लगी है। हर कोई अपना दावा सबसे मजबूत बता रहा है। इसी कड़ी में बीकानेर शहर में एक युवा नेता ने खुद को अध्यक्ष बनाने के लिए दावा किया। अपने दावे को मजबूत बनाने के लिए समर्थन में इतने दस्तावेज पेश किये कि इन्हें एक साथ रखने में पूरा ब्रीफकेस भर जाएं।
दरअसल बीकानेर में कांग्रेस एआईसीसी की ओर से प्रभारी राजेश लिलोठिया कांग्रेस नेताओं-पदाधिकारियों से दावे ले रहे हैं। उनसे बातचीत कर रहे हैं। इसी कड़ी में युवा कांग्रेस नेता अरुण व्यास ने अध्यक्ष पद के लिए अपना दावा लिलोठिया के सामने रखा। व्यास ने पार्टी के लिए किये गये अपने काम को 40 फोल्डर में शामिल किया। इनमें 05 हजार फोटो और बीसियों मीडिया रिपोर्ट्स शामिल की। प्रभारी राजेश लिलोठिया ने भी पूरी गंभीरता से उनकी बात सुनी। दस्तावेज रखवाए।
व्यास का दावेदारी के पक्ष में इतने दस्तावेज पेश करना चर्चा का विषय बना हुआ है। कांग्रेस के हलके में चर्चा है कि अध्यक्ष बने या न बनें लेकिन दावा बहुत मजबूत किया है।