कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को कोर्ट से नोटिस, घृणास्पद व मानहानि के भाषण का है आरोप
Feb 20, 2026, 11:57 IST
RNE Network.
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ घृणास्पद भाषण और मानहानि के मामले में नोटिस जारी किया है।
खड़गे ने 2023 में कर्नाटक की एक चुनावी रैली में पीएम मोदी, भाजपा व आरएसएस के खिलाफ जहरीले सांप जैसी टिप्पणी की थी। कोर्ट ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को भी नोटिस दिया है। मामले की अगली सुनवाई 27 फरवरी 2026 को होगी।

