Movie prime

कांग्रेस बंगाल में अकेले ही चुनाव लड़ेगी, 284 उम्मीदवारों की सूची जारी की, सभी सीटों पर लड़ेगी पार्टी

 

RNE Network.

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस राज्य की सभी 294 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस ने पहले ही घोषणा कर दी थी वो इस बार राज्य में अकेले ही चुनाव लड़ेगी। उसी क्रम में कांग्रेस ने पहले चरण में 284 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए है।
 

पूर्व सांसद व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र से और मौसम नूर मालतीपुर से चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने मदन राय को दार्जलिंग, अब्दुल हन्नान को सुजापुर, सुमिता बिश्वास को दम दम, गौतम भट्टाचार्य को डायमंड हार्बर, सोविक मुखर्जी को आसनसोल दक्षिण  और प्रसेनजित पुईतन्डी को आसनसोल उतर से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है।

FROM AROUND THE WEB