दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक, संगठन सृजन अभियान पर चर्चा, राजनीतिक हालात पर विचार
RNE Network.
उत्तर भारत के राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व पंजाब के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों व प्रदेश प्रभारियों की कल एक महत्त्वपूर्ण बैठक दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में हुई। यह बैठक संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की उपस्थिति में हुई थी।

इस बैठक में इन राज्यों के संगठन सृजन अभियान पर विस्तृत विचार विमर्श हुआ। प्रदेश प्रभारियों से इस पर पूरी रिपोर्ट ली गई। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों से उनके राज्यों की राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा हुईं। यूपी में कांग्रेस से बड़े मुस्लिम नेता के अलग होने पर बात हुई। वहीं पंजाब व हरियाणा में पार्टी के भीतर की स्थिति पर विचार हुआ।

इस बैठक में मध्यप्रदेश के प्रभारी हरीश चौधरी भी शामिल हुए। उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में संगठन सृजन अभियान चलाया जाना है, उस पर चर्चा हुई। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा बैठक में सांसद कुमारी शैलजा भी उपस्थित थी। माना जा रहा है कि संगठन को लेकर हुई इस चर्चा की रिपोर्ट वेणुगोपाल अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी को देंगे।



