कांग्रेस की आज दिल्ली में महत्त्वपूर्ण बैठक, संगठन के कामकाज की समीक्षा होगी, चुनावी चर्चा भी
Aug 6, 2026, 09:50 IST
RNE Network.
राजस्थान कांग्रेस की आज दिल्ली में एक अहम बैठक हो रही है। इस बैठक में न केवल संगठन के कामकाज की समीक्षा होगी, अपितु निकट भविष्य में होने वाले स्थानीय निकाय व पंचायत राज चुनावों पर चर्चा होगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से बुलाई गई इस बैठक में राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश संगठन की राज्य, जिला, ब्लॉक और वार्ड स्तर तक की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की जायेगी।

