Movie prime

‘छात्रों की गूंज’ को देशव्यापी बनाएगी कांग्रेस, 25 जून को देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस

 

RNE Network.

कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने युवाओं व छात्रों की समस्याओं को लेकर 17 जून को राजस्थान के कोटा से ' छात्रों की गूंज ' कार्यक्रम आरम्भ किया था ताकि पार्टी युवाओं व छात्रों से कनेक्ट हो सके। अब यह कार्यक्रम पूरे देश में अलग अलग स्तर पर चलाया जायेगा।
 

छात्रों की गूंज कार्यक्रम के माध्यम से राहुल ने पेपर लीक का मामला जोर शोर से उठाया था। ठीक इसी तरह बेरोजगारी को लेकर भी राष्ट्रीय मुद्दा खड़ा किया था। इन दो प्रनुख मुद्दों के साथ युवाओं के अन्य मुद्दे उठाते हुए केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला था। अब पार्टी इसके लिए पूरे देश मे कई प्रमुख शहरों में आयोजन कर रही है ताकि युवाओं को जोड़ा जा सके।
 

कांग्रेस ने कल दिल्ली में घोषणा की है कि कल 25 जून को देश भर में ' छात्रों की गूंज ' नाम से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जायेगी। जिनमें 28 वरिष्ठ नेता अलग अलग शहरों में जाकर छात्रों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर बात करेंगे।

FROM AROUND THE WEB