Movie prime

पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी अभियान, राहुल गांधी 17 जून को कोटा से करेंगे शुरुआत

 

RNE Network.

कांग्रेस अब देश भर में पेपर लीक , परीक्षा अनियमितताओं, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर बड़ा आंदोलन शुरू करने जा रही है। इस अभियान की शुरुआत 17 जून को राजस्थान के कोटा जिले से होगी।
 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कोटा पहुंचकर स्टूडेंट और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने इस अभियान की घोषणा करते हुए बताया कि राहुल गांधी कोटा जिले से शुरुआत करते हुए वह युवाओं व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों से सीधा संवाद करेंगे। पहले चरण में कोटा के बाद 10 जुलाई को इलाहाबाद, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में यह कार्यक्रम आयोजित होंगे।

FROM AROUND THE WEB