Movie prime

संसद के मानसून सत्र को लेकर इसमें कांग्रेस बनायेगी रणनीति, सरकार को घेरेगी

 

RNE Network.

कांग्रेस संसदीय दल की कल महत्त्वपूर्ण बैठक होगी। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने यह बैठक 21 जुलाई से आरम्भ हो रहे संसद के मानसून सत्र को देखते हुए बुलाई है। 
 

सोनिया गांधी इस बैठक में अपने सांसदों से मानसून सत्र में अपनाई जाने वाली रणनीति पर चर्चा करेगी। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा। कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुए सीज फायर पर अलग से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहे थे मगर सरकार ने विपक्ष की मांग नहीं मानी। सीधे ही मानसून सत्र की घोषणा की।
 

कांग्रेस संसदीय दल की बैठक सोनिया गांधी के आवास पर होगी, वे ही इस बैठक की अध्यक्षता करेंगी। इसमें पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हो सकते है।