Movie prime

कांग्रेस सहयोगियों के लिए 15 सीटें छोड़ेगी, 15 सीटें तय जिन पर सहयोगी चुनाव लड़ेंगे

 

RNE Network.

असम विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भले ही अभी तक चुनाव आयोग ने नहीं किया, मगर राजनीतिक दलों ने अपनी चुनावी तैयारियों को लागू करना भी आरम्भ कर दिया है। 
 

कांग्रेस ने सबसे पहले अपने 42 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची में कांग्रेस की तरफ से सीएम फेस गौरव गोगोई का नाम भी शामिल है। जो वर्तमान में सांसद है और लोकसभा में उप नेता प्रतिपक्ष है। उनको जोरहाट से उम्मीदवार बनाया गया है।
 

परसों असम को लेकर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, भंवर जितेंद्र सिंह, डी के शिवकुमार, गौरव गोगोई आदि ने भाग लिया। बैठक के बाद कल कांग्रेस ने उन 15 सीटों की सूची जारी की जिन पर सहयोगी पार्टियां चुनाव लड़ेगी।

FROM AROUND THE WEB