Movie prime

कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई चौराहे पर, लोकेश शर्मा का गहलोत पर पलटवार

 

RNE Network.

अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट पर चल रही जुबानी जंग अब परवान पर है। दोनों तरफ से एक दूसरे पर जमकर हमले हो रहे हैं। गहलोत जहां खुद खुलकर पायलट पर हमला कर रहे हैं, वहीं सचिन के समर्थक विधायक - सांसद गहलोत पर प्रहार का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। जुबानी जंग में कई नेता तो भाषा की मर्यादा तक भी विस्मृत कर रहे हैं। कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई अब तो बीच चौराहे पर आ गयी है। 
 

आलाकमान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जा रही है। वह तो चुपचाप चल रहे इस घटनाक्रम को देख रहे हैं। आलाकमान की  चुप्पी इस बात की तरफ ईशारा कर रही है कि कुछ बड़ा निर्णय राज्य में होने वाला है। क्योंकि गहलोत के कुछ बयान अपरोक्ष रूप से आलाकमान पर भी हमला माने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी इनको अब गंभीरता से ले रहे हैं।
 

वहीं इस पूरे प्रकरण में एक बार फिर से सीएम गहलोत के समय के उनके खास व ओएसडी लोकेश शर्मा की भी एंट्री हो गयी है। वे अलग अलग निजी चैनलों पर गहलोत के खिलाफ जमकर आरोप लगा रहे हैं। लोकेश अपने को उनका सबसे बड़ा राजदार बताते हैं, एक समय में थे भी।
 

मानेसर कांड को लेकर सचिन पायलट के खिलाफ दिए गए बयानों को लेकर पूर्व सीएम गहलोत के ओएसडी रह चुके लोकेश शर्मा ने अब उन पर पलटवार किया है। 
लोकेश शर्मा ने कहा है कि अशोक गहलोत सबसे बड़े षड्यंत्रकारी है। सरकार गिराने की साजिश से लेकर मानेसर तक के पूरे आरोप मनगढंत है। जिनका कोई सबूत नहीं है। कांग्रेस हाईकमान सचिन पायलट को राजस्थान में कोई बड़ी जिम्मेदारी देने वाला है, इससे वे बोखला गए हैं।

FROM AROUND THE WEB