RudraNewsExpress_Logo

कांग्रेस का निकाय चुनाव टिकट फॉर्मूला तय, जिलाध्यक्षों के हाथ में कमान

 

RNE Network.

कांग्रेस ने निकाय चुनाव में टिकट देने का अंतिम फार्मूला तय कर लिया है। इस बार पार्टी का टिकट जिलाध्यक्ष ही देंगे, नेताओं का दखल कम रहेगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि टिकट देने में संगठन की मुख्य भूमिका रहेगी।
 

कल सांगानेर, जयपुर के एक रिसोर्ट में कांग्रेस की वृहद बैठक हुई थी, जिसमें पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों ने भाग लिया। राज्य कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा, कांग्रेस के महासचिव सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली आदि नेता भी बैठक में उपस्थित थे। विधायक व सांसद भी इस बैठक में शामिल हुए।

FROM AROUND THE WEB