पुष्कर शिविर में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान, जिलाध्यक्षों को मिल रही नई ताकत
RNE Network.
राजस्थान के पुष्कर में चल रहा कांग्रेस जिलाध्यक्षों का 10 दिन का आवासीय शिविर ऐसा लगता है जैसे कांग्रेस को पुराने दिनों में ले जाकर फिर से खड़ा करने की बड़ी कोशिश है। राहुल गांधी संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्षों को एक मजबूत कड़ी के रूप में विकसित करना चाहते है और उनके लिए ही ऐसे शिविरों का आयोजन हर राज्य में कर रहे है।

पुष्कर के इस शिविर में एक तरफ जहां संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल जिलाध्यक्षों को यह बता रहे है कि अब राहुल गांधी टिकट निर्धारण में आपकी भी प्रमुख भूमिका मानेंगे। आप अपने को तैयार रखें। आप किसी को पार्टी से निकाल भी सकेंगें।

वेणुगोपाल ने बताया कि यदि कोई सांसद या विधायक डीसीसी की बैठक में 3 बार लगातार नहीं आता है तो आप उसकी शिकायत कर उस पर कार्यवाई करा सकते है। सुखजिंदर सिंह रंधावा व काजी निजामुदीन ने राजस्थान व दिल्ली के जिलाध्यक्षों को बूथ प्रबंधन, सांगठनिक ढांचा, चुनावी रणनीति पर बातें बताई। पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली लगातार पुष्कर शिविर में ही है और टिप्स दे रहे है।

एक नवाचार भी किया:
जिलाध्यक्षों को होकरा गांव ले गए
जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण के दौरान रात्रि में पुष्कर के होकरा गांव में एक ग्रामीण परिवार के घर विश्राम कराया गया। इस दौरान गांव के रहन सहन , सामाजिक परिवेश, आर्थिक स्थिति एवं राजनीतिक पृष्ठभूमि को नजदीक से परखने, समझने का अवसर मिला।

जबसे भाजपा की सरकार आई है ग्रामीणों की स्थिति बदहाल हो गयी है। मनरेगा लगभग बंद है। बुजुर्गों की पेंशन नहीं मिल रही। पुरानी सरकारी स्कीमों पर रोक लगा दी गयी है।

