विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी, पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा को बढ़त, तमिलनाडु में टीवीके और केरलम में कांग्रेस आगे
RNE Network.
असम, पश्चिम बंगाल, केरलम, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। मतगणना के अब तक के रूझान इस प्रकार हैं।
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी अपनी निकटम प्रतिद्ववंदी सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से काफी आगे निकल गई है। अब तक के रूझानों में विधानसभा की 293 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी 115 सीटों पर आगे है जबकि तृणमूल कांग्रेस ने 69 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। 6 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं। राज्य की फलता सीट पर दोबारा चुनाव कराने का फैसला किया गया है। यहां 21 मई को मतदान होगा।
असम में विधानसभा की 126 सीटों के रूझानों में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी ने निर्णायक बढ़त बना ली है। भाजपा 76 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार केवल 24 सीटों पर आगे चल रहे हैं। असम गण परिषद 09 सीटों पर आगे है। मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा जालुकड़ी सीट पर आगे हैं, जबकि कांग्रेस के गौरव गोगोई जोरहाट सीट पर पीछे चल रहे हैं।
केरलम में विधानसभा की सभी 140 सीटों के रूझान मिल गए हैं। कांग्रेस नेतृत्व वाला यूडीएफ गठबंधन 94 सीटों पर आगे है, जबकि सत्तारूढ वामपंथी गठबंधन एलडीएफ केवल 44 सीटों पर आगे चल रहा है। एक सीट पर भाजपा उम्मीदवार आगे है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन धर्मादम सीट पर पीछे चल रहे हैं।
तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीटों में से 218 सीटों के रूझान मिले हैं। अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके 100 सीटों पर बढ़त के साथ अन्य दलों से आगे चल रही है। एआईए डीएमके 64 सीटों पर आगे है, जबकि सत्तारूढ़ डीएमके 37 सीटों पर आगे है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन दोनों अपनी-अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं।
पुद्दुचेरी में विधानसभा की 30 सीटों में से 18 सीटों का रूझान मिला है। एनडीए गठबंधन सात सीटों पर आगे है। कांग्रेस ने 03 सीटों पर और डीएमके 01 सीट पर बढ़त बनाई हुई है।

