सी पी राधाकृष्णन आज लेंगे शपथ, महामहिम राष्ट्रपति उनको दिलाएगी शपथ
Sep 12, 2025, 08:03 IST
RNE Network.
देश के नए उप राष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन आज सुबह 9.30 बजे शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले एक समारोह में शपथ दिलाएगी।
67 वर्षीय राधाकृष्णन इससे पहले महाराष्ट्र में राज्यपाल थे। उन्होंने मंगलवार को हुए उप राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को हराया था। वे देश के 15 वें उप राष्ट्रपति होंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ भी शामिल हो सकते है। वहीं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे