Movie prime

दतिया उपचुनाव: भाजपा में बगावत, जिला अध्यक्ष समेत 281 बूथ अध्यक्षों का सामूहिक इस्तीफा

 

RNE Network.

मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा के साथ ही भाजपा के भीतर असंतोष का ऐसा ज्वालामुखी फटा कि जिसने भोपाल से दिल्ली तक पार्टी के नेतृत्त्व को हिलाकर रख दिया।
 

पूर्व संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाये जाने के विरोध में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थक उग्र हो गए हैं। दतिया शहर में कई जगह दुकानें बंद कर दी गयी है, वहीं आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मुख्य हाईवे को पूरी तरह जाम कर टायर फूंकते हुए जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।
 

बवाल के बीच सबसे बड़े झटका संगठन को लगा है, भाजपा के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल को अपना सामूहिक इस्तीफा भेज दिया है। पत्र में साफ तौर पर केंद्रीय नेतृत्त्व के फैसले को एकतरफा और कार्यकर्ताओं का अपमान बताया है।
 

समस्त पार्षदगण तथा दतिया विधानसभा की 281 बूथों के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सहित सामूहिक रूप से दायित्त्वों से इस्तीफा देने की बात कही है। पत्र में कहा गया है कि पार्टी 24 घन्टे में नरोत्तम मिश्रा को प्रत्याशी नहीं बनाती है तो पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देंगे। पूरी ताकत से विरोध करेंगे ।

FROM AROUND THE WEB