Movie prime

Dehli : AAP 70, काँग्रेस 48, BJP 29 प्रत्याशी घोषित, 18 सीटों पर तीनों के प्रत्याशी आए सामने

 
  • पहले भी इसी सीट से जीता विधायक था सीएम, तीनों दलों के उम्मीदवार तय
  • भाजपा ने आज जारी सूची में प्रवेश वर्मा को उतारा मैदान में
  • कांग्रेस पहले ही उतार चुकी है संदीप दीक्षित को
  • अभी केजरीवाल है यहां से विधायक
RNE Network दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भले ही चुनाव आयोग ने नहीं किया, मगर आप, कांग्रेस व भाजपा ने अपने कई उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पहले आप ने अधिकतर सीटों पर नाम घोषित किये, फिर कांग्रेस ने तीन सूचियों में अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। भाजपा ने अपनी दिल्ली चुनाव की परंपरा को तोड़ते हुए चुनाव की तारीखों से पहले 29 उम्मीदवार घोषित किये हैं। Dehli : AAP 70, काँग्रेस 48, BJP 29 प्रत्याशी घोषित, 18 सीटों पर तीनों के प्रत्याशी आए सामने दिल्ली के चुनाव तो उस दिन होंगे जब चुनाव आयोग तय करेगा। मगर उस तारीख का ऐलान होने से पहले ही दिल्ली विधानसभा की एक सीट अभी से हॉट सीट बन गई है। इस सीट पर केवल दिल्लीवासियों या राजनीतिक दलों की नजरें अभी से नहीं गड गई हैं, अपितु पूरे देश की नजरें इस सीट पर लग गई है। अब दिल्ली चुनाव से ज्यादा चर्चा इस सीट की हो रही है। ये सीट है दिल्ली विधानसभा की ' नई दिल्ली ' सीट। इस सीट ने पूरे राजनीतिक खेमे में हलचल मचा दी है। Dehli : AAP 70, काँग्रेस 48, BJP 29 प्रत्याशी घोषित, 18 सीटों पर तीनों के प्रत्याशी आए सामने क्यों बनी ये हॉट सीट: नई दिल्ली सीट के हॉट सीट बनने के अपने वाजिब कारण है। इस सीट पर अभी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल विधायक हैं। जो पहले मुख्यमंत्री मंत्री थे। उन्होंने यह कहकर इस्तीफा दिया कि जब दिल्ली की जनता दुबारा बहुमत देकर मुझे निर्दोष साबित करेगी तभी फिर से मुख्यमंत्री बनूंगा। उन्होंने सीएम पद पर आतिशी को बिठा दिया। Dehli : AAP 70, काँग्रेस 48, BJP 29 प्रत्याशी घोषित, 18 सीटों पर तीनों के प्रत्याशी आए सामने ये हॉट सीट बननी तब शुरू हुई जब कांग्रेस ने यहां से संदीप दीक्षित को उम्मीदवार घोषित किया। दीक्षित दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के पुत्र तो हैं ही, पूर्व सांसद भी है। ये विधानसभा उनका कर्म क्षेत्र है और वे केजरीवाल के तो आरम्भ से विरोधी है। कांग्रेस व आप के समझौते के कारण वे केजरीवाल के खिलाफ बोलने में संयम बरतते थे। हॉट हुई नई दिल्ली सीट को आज भाजपा ने उम्मीदवार घोषित कर सुपर हॉट सीट बना दिया। भाजपा ने यहां से पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा है। जो पूर्व दिल्ली सीएम व पूर्व केंद्रीय मंत्री साहिब सिंह वर्मा के सुपुत्र हैं। इन 3 बड़े नेताओं के कारण ही अब नई दिल्ली सीट पूरे देश के लिए सुपर हॉट सीट बन गयी है। Dehli : AAP 70, काँग्रेस 48, BJP 29 प्रत्याशी घोषित, 18 सीटों पर तीनों के प्रत्याशी आए सामने क्या यहां से निकलेगा सीएम ? नई दिल्ली सीट से इस बार सीएम निकलेगा, लोगों ने तो ये तक कहना आरम्भ कर दिया है। वैसे ये सीट शुरू से ही हाईप्रोफाइल सीट रही है। दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित यहीं से चुनाव जीतती थी। अरविंद केजरीवाल भी जब पहली बार सीएम बने तो इसी सीट से लड़े और शीला दीक्षित को हराया। Dehli : AAP 70, काँग्रेस 48, BJP 29 प्रत्याशी घोषित, 18 सीटों पर तीनों के प्रत्याशी आए सामने अब आप ने तो पहले से अपना सीएम फेस केजरीवाल को घोषित कर रखा है। कांग्रेस के दिग्गज दीक्षित व भाजपा के दिग्गज प्रवेश भी इस सीट पर ही है। यदि तीनों में से जिसकी भी सरकार बनती है तो सीएम इनमें से किसी को बना सकते हैं, ये कयास लगाने वाले अधिक हैं। इस कयास में देखें तो दम भी है। Dehli : AAP 70, काँग्रेस 48, BJP 29 प्रत्याशी घोषित, 18 सीटों पर तीनों के प्रत्याशी आए सामने नई दिल्ली सीट का गणित: दिल्ली विधानसभा की ये सीट हाईप्रोफाइल है। इस इलाके में बड़े अफसर, नेता, सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, बड़े उद्यमी, व्यापारी भी रहते हैं। इनके अलावा यहां दलित, अल्पसंख्यक, पूर्वांचल के लोग, पंजाबी भी हैं। इस कारण ही यहां किसी एक जाति का बाहुल्य नहीं। इस कारण ये सीट खास है। देखें, यहां का वोटर इस बार क्या निर्णय करता है। तीनों उम्मीदवारों की अपनी अपनी राजनीतिक विरासत है। देखिये अब तक किस सीट पर, किस दल का, कौन प्रत्याशी :
विधानसभा आप भाजपा कांग्रेस
नरेला दिनेश भारद्वाज - अरुणा कुमारी
तिमारपुर सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू - -
आदर्श नगर मुकेश गोयल राज कुमार भाटिया शिवांक सिंघल
मुंडका जसबीर कराला - -
मंगोलपुरी राकेश जाटव धर्मरक्षक राजकुमार चौहान हनुमान चौहान
रोहिणी प्रदीप मित्तल विजेंद्र गुप्ता -
चांदनी चौक पुनर्दीप सिंह साहनी (सैबी) - मुदित अग्रवाल
पटेल नगर प्रवेश रतन राजकुमार आनंद -
मादीपुर राखी बिड़लान - जे.पी. पंवार
जनकपुरी प्रवीण कुमार आशीष सूद -
बिजवासन सुरेंद्र भारद्वाज कैलाश गहलोत देवेंद्र सहरावत
पालम जोगिंदर सोलंकी - -
जंगपुरा मनीष सिसौदिया सरदार तरविंदर सिंह मारवाह फरहाद सूरी
देवली प्रेम कुमार चौहान - राजेश चौहान
त्रिलोकपुरी अंजना पारचा - अमरदीप
पटपड़गंज अवध ओझा रवींद्र सिंह नेगी अनिल कुमार
कृष्णा नगर विकास बग्गा अनिल गोयल गुरचरण सिंह राजू
गांधी नगर नवीन चौधरी (दीपू) अरविंदर सिंह लवली -
शाहदरा पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी - -
मुस्तफाबाद आदिल अहमद खान - -
छतरपुर ब्रह्म सिंह तंवर करतार सिंह तंवर राजिंदर तंवर
किराड़ी अनिल झा - -
विश्वास नगर दीपक सिंघला ओम प्रकाश शर्मा -
रोहतास नगर सरिता सिंह जितेंद्र महाजन -
लक्ष्मी नगर बीबी त्यागी - सुमित शर्मा
बदरपुर राम सिंह नारायण दत्त शर्मा -
सीलमपुर जुबैर चौधरी - अब्दुल रहमान
सीमापुरी वीर सिंह धींगान कुमारी रिंकू राजेश लिलोठिया
घोंडा गौरव शर्मा अजय महावर -
करावल नगर मनोज त्यागी - डॉ. पी.के. मिश्रा
मटियाला सोमेश शौकीन - रघुविंदर शौकीन
बुराड़ी संजीव झा - मंगेश त्यागी
बादली अजेश यादव दीपक चौधरी देवेंद्र यादव
रिठाला मोहिंदर गोयल कुलवंत राणा सुशांत मिश्रा
बवाना जय भगवान - -
सुल्तानपुर माजरा मुकेश कुमार अहलावत - जय किशन
नांगलोई जाट रघुविंदर शौकीन मनोज शौकीन रोहित चौधरी
शालीमार बाग बंदना कुमारी रेखा गुप्ता प्रवीण जैन
शकूर बस्ती सत्येंद्र जैन - सतीश लूथरा
त्रिनगर प्रीति तोमर - सतेंदर शर्मा
वजीरपुर राजेश गुप्ता - रागिनी नायक
मॉडल टाउन अकिलेश पति त्रिपाठी अशोक गोयल -
सदर बाजार सोम दत्त - अनिल भारद्वाज
मटिया महल शोएब इकबाल - आसिम अहमद खान
बल्लीमारान इमरान हुसैन - हारुन यूसुफ
करोल बाग विशेष रवि दुष्यंत गौतम राजेंद्र नामधारी
मोती नगर शिव चरण गोयल - -
राजौरी गार्डन धनवती चंदेला मनजिंदर सिंह सिरसा धर्मपाल चंदेला
हरि नगर राज कुमारी ढिल्लों - -
तिलक नगर जरनैल सिंह - पीएस बावा
विकासपुरी महिंदर यादव - -
उत्तम नगर पोश बाल्यान - मुकेश शर्मा
द्वारका विनय मिश्रा - आदर्श शास्त्री
दिल्ली कैंट वीरेंद्र सिंह काडियान - प्रदीप कुमार उपमन्यु
राजेंद्र नगर दुर्गेश पाठक - विनीत यादव
नई दिल्ली अरविंद केजरीवाल प्रवेश वर्मा संदीप दीक्षित
कस्तूरबा नगर रमेश पहलवान - अभिषेक दत्त
मालवीय नगर सोमनाथ भारती सतीश उपाध्याय जितेंद्र कुमार कोचर
महरौली नरेश यादव गजेंद्र यादव पुष्पा सिंह
अंबेडकर नगर अजय दत्त खुशीराम चुनार जय प्रकाश
संगम विहार दिनेश मोहनिया - हर्ष चौधरी
ग्रेटर कैलाश सौरभ भारद्वाज - गर्वित सिंघवी
कालकाजी आतिशी रमेश बिधूड़ी -
तुगलकाबाद सही राम - -
ओखला अमानातुल्ला खान - -
कोंडली कुलदीप कुमार - अक्षय कुमार
बाबरपुर गोपाल राय - हाजी मोहम्मद इशराक खान
गोकुलपुर सुरेंद्र कुमार - प्रमोद कुमार जयंत
नजफगढ़ तरुण यादव - -
  Dehli : AAP 70, काँग्रेस 48, BJP 29 प्रत्याशी घोषित, 18 सीटों पर तीनों के प्रत्याशी आए सामने