दिल्ली की सीमए रेखा गुप्ता कर रही थी जनसुनवाई,युवक ने कागज पकड़ाया और जड़ दिया थप्पड़
RNE, New Delhi.
दिल्ली से एक चौंकाने वाली बड़ी घटना सामने आई है। यहां मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को एक युवक ने थप्पड़ जड़ दिया। बताया जाता है कि बाल पकड़कर भी खींचे। घटना के साथ ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हरकत में आए सुरक्षाकर्मियों ने हाथोंहाथ युवक को हिरासत में ले लिया। अब कड़ी पूछताछ चल रही हैं।

वाकया उस वक्त हुआ जब सीएम रेखा गुप्ता जनसुनवाई कर रही थी। इस दौरान एक युवक ने सीएम को कागज थमाया और अगले ही क्षण थप्पड़ जड़ दिया। बाल पकड़कर खींचने की कोशिश की। अफरा-तफरी के माहौल में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि हमलावर ने रेखा गुप्ता के साथ गाली-गलौज भी किया। घटना के बाद पुलिस के बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने ये कहा :
भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने हमले की निंदा की। कहा, करते हुए कहा कि हमले के समय रेखा गुप्ता सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई कर रही थीं। वे जनता से बात कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति उनके पास आया। कागज थमाया और उन्हें पकड़कर खींचने लगा। घटना की जानकारी के बाद मैं सीएम से मिल हूँ। उन्हें सिर पर हल्की चोट आई है। डॉक्टर जांच कर रहे हैं। रखा गुप्ता मजबूत महिला हैं। राजनीति में ऐसी घटनाएं होना निंदनीय है। जनसुनवाई आगे भी चलती रहेगी।

