केंद्रीय शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग तेज, दीपके ने एक बार फिर भरी आंदोलन की हुंकार
Jun 11, 2026, 08:10 IST
RNE Network.
कॉकरोच जनता पार्टी ( केजेपी ) ने एक बार फिर से आंदोलन की हुंकार भर दी है। केजेपी अब भी अपनी मांग पर अड़ी है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का अविलम्ब इस्तीफा हो। क्योंकि नीट पेपर लीक की पूरी जिम्मेदारी उनकी है।
कॉकरोच जनता पार्टी के मुखिया अभिजीत दीपके ने कहा है कि हम अपनी मांग को लेकर देश भर में प्रदर्शन करेंगे। प्रधान का इस्तीफा न होने तक प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। हर राज्य में इस मांग को लेकर प्रदर्शन करने की योजना है।
कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने आंदोलन की फिर से हुंकार भरते हुए कहा है कि 20 जून को जंतर मंतर पर आंदोलन का ऐलान किया जायेगा। उन्होंने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि मैं भारत नहीं छोडूंगा।

