धारीवाल ने दोहराया अपना बयान, कहा- राजस्थान में कांग्रेस के आलाकमान अशोक गहलोत
RNE Network.
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खास वरिष्ठ कांग्रेस नेता शांति धारीवाल ने कहा है कि मैं अपने उस बयान पर आज भी कायम हूं, जिसमें मैंने कहा था कि राजस्थान में कांग्रेस के आलाकमान अशोक गहलोत ही है। दिल्ली का आलाकमान तो हम सब कांग्रेसजनों का आलाकमान है।
मीडिया के एक सवाल के जवाब में धारीवाल ने कहा कि आज प्रदेश से कोई भी नेता जयपुर जाता है तो उसका एक पांव अशोक गहलोत के निवास पर ही रहता है। हर कोई जयपुर आने पर उनसे मुलाकात करना चाहता है।
धारीवाल का यह बयान उस समय आया है जब पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने उन पर हमला करते हुए कहा कि मैं व्यक्ति पूजा में विश्वास नहीं करता। मेरे लिए संगठन सर्वोपरि है। डोटासरा ने यह भी कहा कि इस व्यक्तिवाद के कारण पार्टी नुकसान उठा चुकी है। ऐसे में शांति धारीवाल ने फिर दोहराया है कि राजस्थान में कांग्रेस के आलाकमान गहलोत ही है।

