Movie prime

मैं उनके लिए दिग्विजय यादव हूं... दिग्विजय के यादव बनने की बात, दिग्विजय सिंह बिहार पहुंचे, राबड़ी निवास सबसे पहले गये

 

RNE Network.

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ' दिग्गी राजा ' को एक राजनेता ऐसा भी है जो दिग्विजय यादव के नाम से सदा उनको पुकारता है। इस बात का खुलासा खुद दिग्विजय सिंह ने पटना में पत्रकारों के सामने किया।
 

दिग्विजय सिंह कल पटना पहुंचे थे। पटना एयरपोर्ट पर उनका स्वागत बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह ने किया। एयरपोर्ट से दिग्विजय  सिंह सीधे राबड़ी निवास गये। लालू प्रसाद यादव वहीं रहते है। लालू यादव व दिग्विजय सिंह के बीच आधे घन्टे बातचीत हुई। 
 

बाद में जब वे राबड़ी निवास से बाहर निकले तो पत्रकारों ने घेर लिया। तब दिग्विजय सिंह ने कहा कि लालू यादव मेरे बड़े भाई है, उनकी तबीयत का हाल पूछने आया। उन्होंने कहा हमारी इतनी घनिष्टता है कि लालू यादव मुझे ' दिग्विजय यादव ' कहकर ही सदा बुलाते है।