RudraNewsExpress_Logo

केंद्रीय मंत्री अठावले के बयान पर किया दिपके ने तंज

 

RNE Network.

नीट पेपर लीक के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बनी कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके को लेकर कई तरह के बयान सामने आ रहे हैं, जिससे सियासत भी गर्माने लगी है। इन सभी बयानों पर अभिजीत दिपके भी खुल के अपना स्पष्टीकरण दे रहे हैं।
 

दो दिन पहले ही आरपीआई ( ए ) के नेता व केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने एक बयान में अभिजीत दिपके से कहा कि वे एनडीए के साथ जुड़ जाएं। अपने बयान में उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सपनों को पूरा करने के लिए उनको आरपीआई ( ए ) में शामिल हो जाना चाहिए।
 

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के बयान पर अब कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने भी करारा तंज किया है। उनके बयान के जवाब में दिपके ने सोशल मीडिया पर लिखा है, अभी एक महीनें पहले तो मैं तुम्हारे लिए एंटी नेशनल था ना ?

FROM AROUND THE WEB