Movie prime

निर्देशक रंजीत पुलिस हिरासत में, मलयालम फिल्म निर्देशक को कोर्ट ने पुलिस हिरासत में भेजा

 

RNE Network.

दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित निर्देशक रंजीत बालाकृष्णन की मुश्किलें बढ़ गयी है। इस चर्चित फिल्म निर्देशक को कोर्ट ने पुलिस हिरासत में भेज दिया है ताकि पुलिस मामले की पूरी तहकीकात कर सके। जबकि निर्देशक रंजीत ने पुलिस हिरासत में भेजे जाने का विरोध किया मगर कोर्ट ने उनकी बात को ठुकरा दिया।
 

कोच्चि की अदालत ने मलयालम फिल्म निर्देशक रंजीत बालाकृष्णन को यौन उत्पीड़न के मामले में 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। उनके खिलाफ एक अभिनेत्री की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ था। एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है।

FROM AROUND THE WEB