स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पर आज चर्चा सम्भव, रूस से तेल खरीद पर हो सकता है हंगामा
Mar 9, 2026, 08:36 IST
RNE Network.
अवकाश के बाद आज से संसद का बजट सत्र फिर आरम्भ हो रहा है। आज बड़े हंगामे के आसार है। आज विपक्ष की तरफ से स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव रखा जायेगा। इसके साथ ही ईरान - अमरीका - इजरायल युद्ध, रूस से तेल खरीद, रसोई गैस के दाम बढ़ाने के मुद्दे पर सदन गरमा सकता है।
पहले दिन स्पीकर बिरला के खिलाफ प्रस्ताव को चर्चा के लिए रखा जायेगा। लोकसभा में सोमवार व मंगलवार को लोकसभा स्पीकर बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की संभावना के मद्देनजर भाजपा और कांग्रेस ने सांसदों को व्हिप जारी किया है।

