विवाद पर विराम, यूपी में सपा - कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेंगे, अब तक दोनों तरफ से तीखे बयान थे, जिससे दरार दिख रही थी

RNE Network.
उत्तर प्रदेश में सपा व कांग्रेस के नेताओं के बीच पिछले एक महीनें से चल रही बयानों की तकरार पर आज सपा ने विराम लगा दिया है। सपा ने स्पष्ट कर दिया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा - कांग्रेस साथ रहेंगे। मिलकर चुनाव लड़ेंगे। पिछले कुछ दिनों में पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि हमे लोकसभा चुनाव के समय का सीट शेयरिंग का फार्मूला मंजूर नहीं है। हम कोई भिखारी नहीं है जो सपा से भीख मांगे। मसूद ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में वोट राहुल गांधी के नाम पर मिला था। मैं भी राहुल गांधी के कारण चुनाव जीता था।
मसूद के बयान पर सपा सांसद व अखिलेश के चचेरे भाई ने मसूद के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि यूपी में कांग्रेस का कोई वजूद ही नहीं है। उसे लोकसभा चुनाव के समय का ही सीट शेयरिंग फार्मूला मंजूर करना पड़ेगा। इन दोनों के बयानों से तकरार बहुत बढ़ गई। उस पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह कहते कहते हुए विराम लगाया कि हम इंडिया गठबन्धन से ही यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। सपा - कांग्रेस साथ रहेंगे।