Movie prime

जिलाध्यक्षों ने सूत काता, सचिन - जोशी से गुर सीखे, बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष बिसनाराम ने गांधी की तरह सूत काता

 

RNE Network.

राजस्थान के पुष्कर में चल रहे राजस्थान व दिल्ली के कांग्रेस जिलाध्यक्षों के 10 दिवसीय आवासीय शिविर में पार्टी पूरी तरह से इनको वैचारिक व व्यावहारिक स्तर पर तैयार कर रही है।

एक तरफ वरिष्ठ नेता जहाँ जिलाध्यक्षों को गूढ़ चुनावी बातें सिखा रहे है। सांगठनिक ढांचे को दुरुस्त करने के तरीके बता रहे है। वहीं दूसरी तरफ इन जिलाध्यक्षों को गांव के दौरे करवा जमीनी हकीकत का ज्ञान भी करा रहे है।

इस कड़ी में के सी वेणुगोपाल के बाद काजी निजामुदीन ने बूथ प्रबंधन व चुनावी रणनीति के बारे में बताया तो वहीं उसके बाद पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी की क्लास हुई। उन्होंने तथ्यों को परखने, समझने और उस पर रणनीति बनाने की प्रक्रिया बताई।

कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने आक्रामक विरोध व समर्पण भाव से काम करने की स्किल के बारे में जिलाध्यक्षों को बताया। उनका संबोधन जिलाध्यक्षों में जोश भरने वाला था।

गांधी की तरह सूत काता...

पुराने जमाने में कांग्रेस अधिवेशन के समय बापू चरखा लिए सूत कातते रहते थे। अपनी बात भी कहते रहते थे। उनको देखकर कांग्रेस के अनेक नेता भी सूत कातते थे। वैसा ही दृश्य पुष्कर शिविर में दिखा। जिसे देख सभी चकित रह गये और उनको महात्मा गांधी के जमाने की कांग्रेस याद आ गयी।

पुष्कर के जिस रिसोर्ट में यह 10 दिवसीय आवासीय शिविर चल रहा है। उसके मुख्य हॉल में चरखा लेकर बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष बिसनाराम बैठे थे और सूत कात रहे थे। गांधी की तरह चुपचाप चरखा चला रहे थे, सबका ध्यान उनकी तरफ था। गांधी के चरखे को देखकर भावुक थे।

FROM AROUND THE WEB