RudraNewsExpress_Logo

Divya Mittal : IAS के बाद सियासत में दिव्या मित्तल, यूपी से करेंगी राजनीतिक शुरुआत

दिव्या मित्तल ने वीडियो जारी कर कहा, राजनीति में आ रही, 80 साल का हिसाब मांगेंगे, अपनी स्वतंत्र पार्टी

 

Rudra News Express Lucknow-UP. 

करीब 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद IAS पद से इस्तीफा देने वाली पूर्व अधिकारी दिव्या मित्तल ने मंगलवार को अपने अगले कदम का ऐलान कर दिया। उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर राजनीति में प्रवेश करने की घोषणा की है। मित्तल ने कहा कि उत्तर प्रदेश उनकी कर्मभूमि है और उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत यहीं से होगी।

दिव्या मित्तल ने स्पष्ट किया कि वह किसी मौजूदा राजनीतिक दल के साथ नहीं जाएंगी, बल्कि आम लोगों के साथ मिलकर स्वतंत्र राजनीतिक मंच खड़ा करेंगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य उन लोगों की आवाज बनना है, जिनकी समस्याएं सरकारी व्यवस्था तक पहुंचने के बावजूद अनसुनी रह जाती हैं।

दिव्या

अपने वीडियो संदेश में उन्होंने शिक्षा, रोजगार, सरकारी स्कूलों, सड़क, पुल, सरकारी जमीन और परीक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों को उठाया। उन्होंने राजनीति में पैसा, बाहुबल और जाति-धर्म के समीकरणों की भूमिका पर भी सवाल उठाए और लोगों से सीधे जुड़ने की अपील की।

मित्तल ने लोगों से अपने साथ जुड़ने के लिए व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क करने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि नई राजनीति केवल किसी एक व्यक्ति से नहीं बन सकती, बल्कि इसमें जनता की भागीदारी जरूरी होगी।

divya

2013 बैच की उत्तर प्रदेश कैडर की IAS अधिकारी रहीं दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त 2026 को प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। सितंबर में उनका इस्तीफा स्वीकार हुआ। मिर्जापुर की जिलाधिकारी रहते हुए लहुरियादह गांव तक पाइपलाइन से पानी पहुंचाने की पहल के कारण भी वह चर्चा में रही थीं।

FROM AROUND THE WEB