Movie prime

23 साल की उम्र में पहला चुनाव देवेगौड़ा से हारे थे डीके, सीएम बनने पर उनका आशीर्वाद लेने गए

 

RNE Network.

कल कर्नाटक के 25 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार अपने राजनीतिक सफर का पहला चुनाव पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा से ही लड़ा और हारा था। उस समय उनकी उम्र महज 23 साल थी। वे कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे।
 

डीके जब हार गए तो राज्य के कद्दावर नेता देवेगौड़ा ने उनको मिलने बुलाया और कहा कि तुम राजनीति में बहुत आगे तक जाओगे। सक्रिय रहना। तबसे डीके कांग्रेस के संकटमोचक नेताओं में से एक है। हर जगह पार्टी के सिपाही के रूप में खड़े रहते हैं। कई बार उनको घेरा गया। परेशान भी हुए। मगर टूटे नहीं, गांघी परिवार के निकटस्थ बने रहे। 
 

कल सीएम शपथ लेने पर डीके पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा से मिलने उनके निवास पर गए और आशीर्वाद लिया।

FROM AROUND THE WEB