Movie prime

सोनिया - राहुल - प्रियंका से मिले डीके शिवकुमार, राजनीतिक स्थिति पर विचार, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा

 

RNE Network.

कर्नाटक के नए बने मुख्यमंत्री डीके धिवकुमार कल दिल्ली दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व सांसद प्रियंका गांधी से मुलाकात की। उन्हें कर्नाटक की जिम्मेदारी सौंपने पर इन नेताओं का धन्यवाद दिया।
 

के शिवकुमार ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी के साथ बैठक भी की। इस बैठक में राज्य की ताजा राजनीतिक स्थिति पर विचार हुआ। कर्नाटक में पार्टी की तरफ से किये जाने वाले नए कार्यों की जानकारी डीके ने खड़गे व राहुल गांधी को दी। मंत्रिमंडल विस्तार पर भी इन दोनों नेताओं से विचार मंथन हुआ।

FROM AROUND THE WEB